UP Ration Card List ऑनलाइन @fcs.up.gov.in Download Suchi And Check Status

UP Ration Card List 2025 – उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री प्रदान करने के लिए राशन कार्ड की सुविधा शुरु की गई है। क्योकि राशन कार्ड सभी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड के माध्यम से परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों से गेहूं, चावल और अन्य आवश्यक वस्तुएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाती है।

लेकिन राशन कार्ड पात्रता सूचि में नाम आने के पश्चात ही लाभार्थी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हो और आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हो आप ऑनलाइन के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हो।

UP Ration Card List

UP Ration Card List fcs.up.gov.in क्या है ?

यूपी राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की जाती है। राशन कार्ड सूचि को ही पात्र सूचि कहा जाता है जिसमे पात्र परिवारों के नाम दर्ज होते हैं, जिन्हें सरकारी राशन की दुकानों से सब्सिडी पर खाद्य सामग्री प्राप्त करने का अधिकार होता है। यह सूचि उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी की जाती है। इस सूचि में नाम आने पर ही परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत रियायती दरों पर खाद्य सामग्री मुफ्त दी जाती है।

राशन कार्ड लिंक पट्टी

यह सूची राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत तैयार की जाती है, राज्य सरकार के द्वारा यह प्रक्रिया राज्य के आर्थिक रूप से गरीब एवं मध्य वर्ग के परिवारों को मदद करने के उद्देश्य शुरु की गई है।

UP Ration Card List fcs.up.gov.in में अपना नाम कैसे देखे ?

आप को यूपी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित तरीको को फ़ॉलो करना होगा |

  • आवेदक परिवार को सबसे पहले उत्तर प्रदेश राशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • आपके सामने अब वेबसाइट का मुख्य पृष्ट खुल जायेगा। उसमें महत्वपूर्ण लिंक्स वाले अनुभाग में जाकर “राशन कार्ड की पात्रता सूची” पर क्लिक करना होगा।
UP Ration Card List
UP Ration Card List
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें की उत्तर प्रदेश के सारे जिलों का नाम रहेगा, उसमें आपको अपने जिले या फिर आपको जिस जिले की पात्रता पर्ची चाहिए, उस पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे आप अपने जिला का चयन करेंगे आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आ जायेगा। उसमें नगरीय निकाय या ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ग्राम या ग्राम पंचायत की सूची आ जाएगी, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • आपको अब अपने ग्राम पंचायत या ग्राम का नाम का चयन या क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको राशन कार्ड वाले अनुभाग में जाकर आपको नीचे स्थित नंबर या अंक वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UP Ration Card List District Wise
UP Ration Card List District Wise
  • आपके सामने अब आपके राशन कार्ड की सूचि खुल कर आ जाएगी।
  • इस प्रकार से आप अब अपना नाम UP Ration Card List में देख सकते हो।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड पात्रता सूची में निम्नलिखित जानकारी उपस्थित रहती है:

  • कार्ड धारक का नाम
  • पिता/ पति का नाम
  • माता का नाम
  • यूनिट की संख्या
  • राशन कार्ड जारी (डिजिटल हस्ताक्षर) करने की तिथि
  • डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या

UP Ration Card Download कैसे करें?

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइ पर विजिट करना होगा।
  • आपके सामने अब वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको “महत्वपूर्ण लिंक” वाले भाग में “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें” विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया होम पेज खुल जायेगा जिसमे आपको राशन कार्ड संख्या और Captcha code को भरना होगा, इसके बाद “सूची में खोजने हेतु ओ० टी० पी० प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा|
UP Ration Card List
  • आप अब इसके पश्चात registered mobile number पर OTP आएगा, उस OTP को दर्ज करते ही “OTP Verify” विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • आपके सामने आपका डिजिटल राशन कार्ड खुल कर आ जायेगा आप राशन कार्ड को डाउनलोड तथा प्रिंट कर सकते हैं|

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी मौजूद रहती है

  • मुखिया का नाम
  • कोटेदार का नाम
  • पिता / पति का नाम
  • निवास विवरण
  • लिंग
  • वार्ड संख्या
  • क्षेत्र (नगरीय/ग्रामीण)
  • ब्लॉक का नाम
  • ग्राम पंचायत का नाम
  • ग्राम/टाउन का नाम
  • पिन कोड, इत्यादि।

Contact Details

  •  Helpline no : 196714445
  • Toll free no:    18001800150

FAQs

क्या में अपना नाम UP Ration Card List में ऑनलाइन देख सकता हु ?

जी हां आप उत्तर प्रदेश खाध एव रसद विभाग वेबसाइट पर ऑनलाइन up Ration Card List चेक कर सकते है |

राशन कार्ड क्या है ?

राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जो भारत सरकार द्वरा जारी किया जाता है | और ये एक महत्वपूर्ण जस्तावेज है इस दस्तावेज के माध्यम से गरीब जरूरतमंद परिवारों को कम कीमत पर आवश्यक वस्तुए जैसे चावल अट्टा गहू और मिटटी का तेल खरीदने का अधिकार मिलता है |

मेरा Ration card खो गया है तो मुझे क्या करना चाहिए ?

अगर आप का राशन कार्ड कही गिर गया या खो गया है तो आप को अपने घर के करीबी कार्यालय जाए और अपने डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करे |

Aadhar Card को Ration Card से लिंक कैसे कर सकते |

आधार कार्ड को अपने राशन कार्ड से ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से या नजदीकी राशन कार्ड कार्यालय में जाकर लिंक कर सकते है |

Leave a Comment